Home छत्तीसगढ़ 48 घंटे में “ठेका” आदेश निरस्त लोक निर्माण विभाग : सोमनाथ साहू

48 घंटे में “ठेका” आदेश निरस्त लोक निर्माण विभाग : सोमनाथ साहू

256
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM
लोक निर्माण विभाग में 5 शाखा है, उसमे भवन सड़क शाखा के रायपुर अधीक्षण अभियंता द्वारा रायपुर से सबंधित 6 संभाग कार्यालयों में 30, 20 वर्ष से 3 महीने पहले रखे कार्यरत लगभग 2800 श्रमिको को आउट सोर्सिंग प्लेसमेन्ट ठेका के माध्यम से रखने हेतु प्रस्ताव मांगा था। जिससे आक्रोशित श्रमिको ने दूसरे दिन सोमनाथ साहू, राकेश साहू उनके संगठन के साथियो और समस्त 2800 श्रमिकों ने इस तुगली आदेश का विरोध किया, यह आदेश निरस्त करने का पत्र अधिकारियों को तत्काल जारी करना पड़ा

सूत्रों के अनुसार सचिव लोक निर्माण विभाग ने जुलाई से नए रखे जाने वाले श्रमिकों के सबंन्ध में अधिकारियों को मौखिक निर्देशित किया गया था की उन्हें मस्टर रोल एचआर में न रख केवल ठेका आउट सोर्सिंग प्लेसमेन्ट से रखा जाए, जिसे अधीक्षण अभियंता ने भ्रम में वर्तमान मस्टर रोल समस्त श्रमिकों के सबंन्ध में ठेका आदेश जारी कर दिया था। सोमनाथ साहू व संगठन के साथी 6437 श्रमिक 2017 से पूर्व व 2017 के पश्चात वाले मस्टर रोल एचआर श्रमिकों के श्रम सम्मान, ईपीएफ़, सेवा पुस्तिका के लिए निरंतर संघर्ष जारी रखे हुए है।
पूर्व में मुख्य अभियंता बघेल द्वारा भी ईएनसी लोनिवि को पिछले वर्ष आउट सोर्सिंग प्रस्ताव के सबंन्ध में पत्र लिखा गया था उसमे वर्तमान में बिलासपुर उच्चन्यायालय में स्थाईकरण का मुकदमा लगाये श्रमिको द्वारा स्टे लिया गया है जो निरन्तर जारी है, लोक निर्माण विभाग में ठेका प्लेसमेन्ट आउट सोर्सिंग की शुरुवात हो चुकी है जो जुलाई से आरम्भ हो जाएगी, परन्तु उसका प्रभाव वर्तमान में कार्यरत 6437 श्रमिको पर नही पड़ेगा।