Home रायपुर महापौर मीनल चौबे ने टाटीबंध में सर्विस रोड में बारिश में जलभराव...

महापौर मीनल चौबे ने टाटीबंध में सर्विस रोड में बारिश में जलभराव की समस्या का किया निरीक्षण

11
0
जोन 8 अधिकारियों को नेशनल हाईवे की तकनीकी टीम सहित समन्वय बनाकर समस्या समाधान करने के दिए निर्देश
रायपुर -आज राजधानी शहर रायपुर मे जलभराव की समस्या समाधान हेतु महापौर मीनल चौबे द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 अंतर्गत नेशनल हाईवे टाटीबंध मे श्री राम स्टील के पास सर्विस रोड में केडिया इण्डस्ट्रीज के पास वर्षा ऋतु में होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान हेतु निरीक्षण किया गया, जिसमें सर्विस रोड एवं मुख्य मार्ग मे लेवल का अंतर होने के कारण सर्विस रोड पर जलभराव होता है तथा सर्विस रोड की नालियाँ बहुत से स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई हैँ , नालियों का सेक्शन भी पर्याप्त नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति निर्मित होती है.
 महापौर मीनल चौबे ने निरीक्षण के दौरान नेशनल हाईवे की तकनीकी टीम के साथ समन्वय कर समाधान हेतु जोन क्र 8, नगर पालिक निगम रायपुर के अधिकारियों को निर्देश दिये हैँ ।
उपरोक्त समस्या के निदान के लिए नगर निगम आयुक्त द्वारा पूर्व में नेशनल हाईवे की तकनीकी टीम को नगर पालिक निगम रायपुर के साथ समन्वय स्थापित कर जलभराव की समस्या के समाधान हेतु त्वरित कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है, जिसके बाद नेशनल हाईवे के तकनीकी विभाग के अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर वर्षा ऋतु के पूर्व जलभराव समस्या के निदान हेतु कार्यवाही करने आश्वस्त किया गया है ।