Home क्राइम धर्म परिवर्तन हेतु दबाव एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के प्रकरण...

धर्म परिवर्तन हेतु दबाव एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने के प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

60
0
Oplus_16908288
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

प्रार्थी हेमंत सिंह मरावी निवासी वार्ड क्रमांक 02 ग्राम मांठ थाना खरोरा जिला रायपुर द्वारा थाना खरोरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सुशांत ज्ञानिक एवं उसके सहयोगी पीयूष पटेल निवासी रायपुर द्वारा ग्राम मांठ के आदिवासी मोहल्ले में आकर हिन्दू धर्म एवं देवी-देवताओं के संबंध में अपमानजनक एवं भड़काऊ बातें कही जाती थीं तथा ग्रामीणों को हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने हेतु प्रेरित एवं दबाव बनाया जाता था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 302/2026, धारा 299, 302, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना खरोरा पुलिस की टीम द्वारा प्रार्थी एवं अन्य ग्रामीणों से विस्तृत पूछताछ कर विवेचना के आधार पर प्रकरण में आरोपी सुशांत ज्ञानिक एवं पीयूष पटेल को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी

01. सुशांत ज्ञानिक पिता स्व. नरेंद्र कुमार ज्ञानिक उम्र 40 साल निवासी न्यू पुरैना रायपुर थाना राजेंद्र नगर रायपुर।

02. पीयूष पटेल पिता स्व. कुबेर पटेल उम्र 30 साल निवासी कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।