Home छत्तीसगढ़ तृतीय लिंग समुदाय के लिए सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों पर 02...

तृतीय लिंग समुदाय के लिए सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों पर 02 जुलाई को होगा वॉक-इन-इंटरव्यू

45
0
Oplus_16908288
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM
रायपुर, 30 जून 2026/समाज कल्याण विभाग द्वारा तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 2 जुलाई 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह इंटरव्यू रायपुर स्थित संबल केंद्र, आईडीएसएमटी बिल्डिंग, महंत कॉलेज के पास, गांधी चौक में आयोजित होगा। इंटरव्यू का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।
इस वॉक-इन-इंटरव्यू में अलर्ट एस.जी.एस. प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के कुल 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस इंटरव्यू में प्रदेश के सभी जिलों के तृतीय लिंग समुदाय के पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में की जाएगी।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।