Home राजनीति रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने रायपुर नगर निगम के...

रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने रायपुर नगर निगम के 10 नव नामांकित पार्षद एल्डरमेन को पद की शपथ दिलवायी

81
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़, आयुक्त संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, शहर भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्यों, पार्षदों की रही उपस्थिति

रायपुर- छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम में 10 नामांकित पार्षद एल्डरमेन सर्वश्री रामकिंकर सिंह, विनय ओझा, मनीष करडभुजे, मित्रसेन धीमान, राजू राधवानी, गोपाल सोना, बी. श्रीनिवास राव,गोपी साहू, विक्रम सिंह ठाकुर, ऋषि साहू को आज रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने रायपुर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पद की शपथ दिलवायी।

10 नामांकित पार्षदो, एल्डरमेनो ने पद की ईश्वर के नाम सत्यनिष्ठा की शपथ ली। इस अवसर पर रायपुर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकात राठौड, नगर निगम आयुक्त सबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि मैकमिलन साहू, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित नगर निगम रायपुर के एमआईसी सदस्यो, पार्षदो, निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, निगम सचिव सगीता साहू की उपस्थिति रही।

शपथ ग्रहण करने पर रायपुर नगर निगम के 10 नव नामांकित पार्षदों एल्डरमेन को महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकात राठौड़, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि  मैकमिलन साहू, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष  रमेश सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्यों, वार्ड पार्षदों ने बुके प्रदत्त कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।