Home क्राइम पश्चिम क्षेत्र में अपराधियों पर पुलिस की लगातार कार्यवाही

पश्चिम क्षेत्र में अपराधियों पर पुलिस की लगातार कार्यवाही

36
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

विगत एक सप्ताह में 55 फरार आरोपी गिरफ्तार, 76 वारंटों की तामिली, 53 नशे के कारोबारियों पर कार्यवाही, 47 प्रकरण दर्ज

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश स्थापित करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, न्यायालय से जारी लंबित वारंटों का त्वरित निष्पादन करने तथा नशे एवं असामाजिक गतिविधियों पर कठोर नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप पटेल के सतत निर्देशन, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मार्गदर्शन में विगत एक सप्ताह में पश्चिम क्षेत्र के समस्त थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम), समस्त सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधि./कर्म. द्वारा योजनाबद्ध रणनीति के साथ लगातार कार्यवाही करते हुए अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, फरार आरोपियों की तलाश तेज की गई, न्यायालय से जारी लंबित वारंटों का निष्पादन किया गया तथा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की गई। साथ ही चाकूबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध भी प्रभावी अभियान चलाकर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया।

अभियान की प्रमुख उपलब्धियां

55 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

76 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की सफल तामिली कर लंबित न्यायिक प्रकरणों के निष्पादन में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

53 नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किए गए।

03 चाकूबाजी के प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान कुल 47 अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

थाना स्तर पर उल्लेखनीय कार्यवाही

थाना टिकरापारा

थाना टिकरापारा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान सर्वाधिक 08 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 24 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली किया गया।

थाना डी.डी. नगर

थाना डी.डी. नगर पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 13 नशे के कारोबारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही 09 वारंटों का निष्पादन कर फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना आजाद चौक

थाना आजाद चौक पुलिस द्वारा गंभीर आपराधिक प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

थाना पुरानी बस्ती

थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मादक पदार्थ से संबंधित प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में कार्यवाही की गई।

थाना मुजगहन एवं अन्य थाना क्षेत्र

थाना मुजगहन सहित पश्चिम क्षेत्र के अन्य सभी थाना क्षेत्रों में भी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामिली, निगरानी एवं बदमाशों की सतत चेकिंग तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में कार्य किया गया।

अपराध नियंत्रण की दिशा में सतत प्रयास

पश्चिम क्षेत्र पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। फरार एवं आदतन अपराधियों की धरपकड़, न्यायालयीन वारंटों का शीघ्र निष्पादन, अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, चाकूबाजी एवं अन्य संगीन अपराधों पर कठोर कार्यवाही तथा निगरानी बदमाशों की सतत निगरानी की जा रहीं है।