Home छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी

महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी

47
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

योजना से सुश्री रेणुका दास का ब्यूटी पार्लर व्यवसाय हुआ सशक्त, किया मुख्यमंत्री को धन्यवाद

रायपुर, 13 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उनके परिवार एवं व्यवसाय की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

ग्राम कोसरंगी की निवासी सुश्री रेणुका दास को महतारी वंदन योजना के तहत 29वीं किस्त की राशि प्राप्त हुई है। योजना से नियमित रूप से मिल रही आर्थिक सहायता का उपयोग वे अपने ब्यूटी पार्लर के संचालन और आवश्यक सामग्री की खरीद में कर रही हैं। इससे उनके व्यवसाय को मजबूती मिली है और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उन्हें प्रोत्साहन मिला है।

इसके लिए सुश्री दास ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।