Home क्राइम हीरापुर–रिंग रोड-2 मार्ग पर दूसरे दिन भी विशेष अभियान जारी, सड़क पर...

हीरापुर–रिंग रोड-2 मार्ग पर दूसरे दिन भी विशेष अभियान जारी, सड़क पर खड़े ट्रक-ट्रेलरों के विरुद्ध कार्रवाई

36
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सड़कों पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में यातायात थाना टाटीबंध एवं थाना आमनाका द्वारा हीरापुर मार्ग, रिंग रोड-2 एवं बिलासपुर मार्ग पर लगातार दूसरे दिन भी विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक एवं ट्रेलरों के विरुद्ध ई-चालान किए गए तथा सड़क अवरोध उत्पन्न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई

यातायात पुलिस द्वारा पब्लिक एड्रेस (PA) सिस्टम के माध्यम से ट्रक एवं ट्रेलर चालकों को लगातार समझाइश भी दी गई। उन्हें बताया गया कि सड़क पर वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होता है, दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है तथा आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहन चालकों से अपील की गई कि वे स्वेच्छा से अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर हटाएं। ऐसा करने पर अनावश्यक वैधानिक कार्रवाई से बचा जा सकता है, किंतु नियमों की अनदेखी करने पर ई-चालान एवं बीएनएस की धारा 285 सहित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यातायात पुलिस का उद्देश्य केवल दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि सड़कों को अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग से मुक्त कर आम नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यातायात उपलब्ध कराना है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।* सड़कों पर अवैध पार्किंग, यातायात अवरोध एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ समझाइश का अभियान भी समानांतर रूप से चलाया जाएगा, ताकि रायपुर में सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित की जा सके।