Home रायपुर महापौर मीनल चौबे ने भाठागांव बाजार में दुकानों का पूर्ण पारदर्शिता के...

महापौर मीनल चौबे ने भाठागांव बाजार में दुकानों का पूर्ण पारदर्शिता के साथ व्यवस्थित नियमानुसार आबंटन शीघ्र करने के दिए निर्देश

37
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 6 क्षेत्र अंतर्गत भाठागांव में निर्मित बाजार परिसर का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद श्री रवि सोनकर, नगर निगम उपायुक्त बाजार डॉ अजलि शर्मा एवं अन्य सबंधित नगर निगम बाजार विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में किया एवं भाठागांव बाजार में दुकानों का आबंटन पूर्ण पारदर्शिता के साथ व्यवस्थित रूप से नियमानुसार शीघ्र करवाना प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया है ।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने भाठागांव बाजार में दुकानों के आबंटन के पूर्व बाजार परिसर में स्वच्छता कायम कर चबूतरो की नियमानुसार नंबरिंग बाजार में आवश्यकता अनुसार बेरिकेटिंग किया जाना, समुचित प्रकाश, पेयजल, सफाई की व्यवस्था करवाकर नागरिकों एवं व्यवसायियो के लिए शीघ्र अच्छी व्यवस्था कायम करने भाठागांव बाजार को पूरी तरह तैयार करने के निर्देश दिये है।

महापौर मीनल चौबे ने किस्टल आर्केड के सामने वर्षों पूर्व खालसा स्कूल के सामने से हटाए गए 69 दुकानदारो का मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत कायम सहमति के अनुसार शीघ्र व्यवस्थापन करने की तैयारी करने के निर्देश नगर निगम बाजार विभाग के अधिकारियों को दिये है। महापौर ने सहमति के अनुसार उक्त कार्यवाही व्यवस्थित रूप से प्रक्रिया के तहत करवाने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया ।