Home प्रशासनिक स्वामित्व योजना और बकेटिंग का काम समय पर पूरा करें :- कलेक्टर

स्वामित्व योजना और बकेटिंग का काम समय पर पूरा करें :- कलेक्टर

33
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM
रायपुर, 28 जुलाई 2026।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज रेडक्रॉस सभाकक्ष में जिले के विभिन्न विभागों की समय सीमा बैठक ली। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और जन शिकायतों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने पीजी पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की एक-एक कर जानकारी ली। प्रोजेक्ट समन्वय के कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर कॉल सेंटर और मुख्यमंत्री जनदर्शन में लंबित आवेदनों पर भी चर्चा हुई। डॉ. सिंह ने कहा कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित किया जाए।

आयुष्मान कार्ड निर्माण और पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत खाता सुधार की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों को जल्द लाभ दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा।
उन्होंने सभी गांवों में प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का कार्य समय पर पूरा करने और ड्रोन सर्वे में चिह्नित हितग्राहियों की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के किसानों का बकेटिंग का कार्य शीघ्र पूरा करने और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने को कहा।
कलेक्टर ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने विभागों के लंबित कामों को प्राथमिकता से निपटाएं।
बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, एडीएम उमाशंकर बंदे, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, सहित जिले के सभी विभाग प्रमुख मौजूद थे।