Home तकनिकी यातायात, महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर छात्राओं को किया गया...

यातायात, महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर छात्राओं को किया गया जागरूक

42
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

डीसीपी यातायात डॉ. अर्चना झा के मार्गदर्शन में संचालित सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत आज लक्ष्मी नारायण कन्या विद्यालय, कालीबाड़ी, रायपुर में यातायात, महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा गहोई की उपस्थिति में आयोजित इस *कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था कार्यक्रम में कक्षा 8वीं से 12वीं तक की लगभग 250 छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन ने सहभागिता ली।

कार्यक्रम में एसीपी ट्रेफ़िक श्रीमती स्नेहिल साहू ने साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा विषय पर छात्राओं को जागरूक करते हुए ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग तथा महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

इस दौरान छात्राओं को साइबर संबंधी अपराधों की जानकारी एवं सुरक्षात्मक उपाय बताए गए साथ ही महिलाओं से संबंधित अपराधों की जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर,साइबर क्राइम पोर्टल व हेल्पलाइन नम्बर, पिंक पैट्रोल, कंट्रोल रूम ,112 एवं अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी भी दी गई

कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक सीमा अहिरवार ने सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि *संविधान हमें केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी प्रदान करता है। अधिकार और कर्तव्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करेगा, तभी एक जिम्मेदार एवं सुरक्षित समाज का निर्माण संभव होगा।

उन्होंने छात्राओं एवं शिक्षकों से अपील किया कि विद्यालय आने-जाने के लिए केवल क्यूआर कोड युक्त ऑटो/ई रिक्शा का ही उपयोग करें तथा वाहन में लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर उसकी जानकारी अपने अभिभावकों के साथ साझा करें। यह कमिश्नरेट यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने छात्राओं को क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) की जानकारी देते हुए बताया कि शहर में कहीं भी यातायात जाम की स्थिति होने पर यातायात पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही आईटीएमएस (ITMS), ई-चालान प्रणाली तथा आधुनिक यातायात प्रबंधन व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी गई।

अपने संबोधन में उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि वे अपने घर की *”ट्रैफिक एंबेसडर”बनें तथा यहाँ प्राप्त सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी अपने परिवार, मित्रों एवं पड़ोसियों तक पहुँचाकर यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में जुड़वा बहनों *रक्षा-सुरक्षा* ट्विन सेफ्टी एंजेल द्वारा भी यातायात के संबंध में जानकारी दी गई ।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को यह भी बताया गया कि कमिश्नरेट में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए चरणबद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पहले विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक एवं काउंसलिंग की गई, उसके बाद विशेष अभियान के तहत अभिभावकों की काउंसलिंग की गई। अब जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया जा रहा है, ताकि सड़क सुरक्षा को आंदोलन बनाया जा सके।रायपुर कमिश्नरेट द्वारा भविष्य में भी समय समय पर जागरूकता कार्यक्रम का निरंतर आयोजन किया जाएगा।