Home क्राइम GYM  से एक्टिवा चोरी कर फरार आरोपी गिरफ्तार

GYM  से एक्टिवा चोरी कर फरार आरोपी गिरफ्तार

83
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM
पुलिस उपायुक्त (उत्तर क्षेत्र) दीपमाला कश्यप के निर्देशानुसार उत्तर क्षेत्र के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आज दिनांक 01.08.2026 की तड़के विशेष अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में थाना प्रभारी खम्हारडीह के नेतृत्व में थाना खम्हारडीह पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के कचना में स्थायी वारंटी दीपक छुरा की तलाश एवं वारंट तामिली की कार्यवाही की जा रही थी। इसीे दौरान आरोपी के कब्जे में एक एक्टिवा वाहन पाया गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन के संबंध में पूछताछ कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु आरोपी गोलमोल जवाब देने लगा।
संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन का सत्यापन किया गया। उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज का मिलान करने पर उक्त एक्टिवा वाहन चोरी का होना तथा उसे दीपक छुरा द्वारा चोरी किया जाना पाया गया।
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/क्यू एच/9181 को थाना खम्हारडीह क्षेत्र स्थित कचना बिजली ऑफिस के पास पावर जोन जिम की पार्किंग से चोरी किया था। उक्त चोरी के संबंध में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 250/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध है।
आरोपी दीपक छुरा को गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी/04/क्यू एच/9181 कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। 
गिरफ्तार आरोपी – दीपक छुरा पिता रेचको छुरा उम्र 32 साल निवासी ब्लॉक नंबर 07 मकान नंबर 08 हाऊसिंग बोर्ड कालोनी कचना थाना खम्हारडीह रायपुर।