Home रायपुर आज गौरवपथ 2.0 योजना अंतर्गत पचपेड़ीनाका में 11 करोड़ 59 लाख..की निर्माण...

आज गौरवपथ 2.0 योजना अंतर्गत पचपेड़ीनाका में 11 करोड़ 59 लाख..की निर्माण कार्य का भूमिपूजन – बृजमोहन अग्रवाल के हाथों

17
0

लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, विधायकगण, महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़,नेता प्रतिपक्ष, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष, जोन 4, जोन 6 अध्यक्षगण, पार्षदगण की उपस्थिति रहेगी

रायपुर -दिनांक 8 अगस्त 2026 शनिवार को दोपहर 3 बजे सिद्धार्थ चौक टिकरापारा में गौरवपथ 2.0 योजना अंतर्गत अधोसंरचना मद अंतर्गत 11 करोड़ 59 लाख 40 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्यआतिथ्य एवं रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी की अध्यक्षता में रायपुर नगर पालिक निगम के तत्वावधान में रखा गया है. गौरवपथ 2.0 योजना के भूमिपूजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू, रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़,नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी, लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 6 जोन अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड पार्षद श्रीमती अर्जुमन एजाज ढेबर, शहीद पंकज विक्रम वार्ड पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, शहीद ब्रिगेडयर उस्मान वार्ड पार्षद श्री प्रमोद कुमार साहू की उपस्थिति रहेगी.