Home क्राइम 15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर रायपुर कमिश्नरेट में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर रायपुर कमिश्नरेट में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

4
0

रायपुर। आगामी स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मद्देनजर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमिश्नरेट के तीनों जोन में विशेष सुरक्षा एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत—

शहर के सभी प्रमुख एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट पर 24 घंटे नाकेबंदी एवं सघन वाहन चेकिंग की जा रही है।

होटल, लॉज, सराय, धर्मशाला एवं अन्य ठहरने के स्थानों की सघन चेकिंग की जा रही है।

संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग की जा रही है।

प्रमुख चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

आदतन बदमाशों, निगरानीशुदा व्यक्तियों एवं संदिग्धों की चेकिंग कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।आईटीएमएस के माध्यम से वाहनों एवं यातायात गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।

पूरे सुरक्षा अभियान में 800 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं जवान तैनात रहकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।