सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, संतोष साहू, एल्डरमैन राजू राघवानी, सामाजिक कार्यकर्त्ता, गणमान्यजन, आमजन, अधिकारी, कर्मचारीगण की रही उपस्थिति
रायपुर – आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राजधानी शहर के तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव में 82 मीटर ऊँचे पोल पोस्ट पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया. इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान सभी उपस्थितजनों ने किया. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दीं.

स्वतंत्रता दिवस पर 82 मीटर ऊँचे पोलपोस्ट पर तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव पर ध्वजारोहण के अवसर पर रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष साहू, एल्डरमैन श्री राजू राघवानी सहित अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र पटेल, उपअभियंता सुश्री अर्जिता दीवान, गणमान्यजनों, महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति रही.






