Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कलार समाज दक्षिण मंडल रायपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास...

छत्तीसगढ़ कलार समाज दक्षिण मंडल रायपुर द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

16
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

छत्तीसगढ़ कलार समाज दक्षिण मंडल रायपुर द्वारा आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोती नगर, बोरिया खुर्द में देशभक्ति एवं उल्लास के साथ समारोह का आयोजन किया गया!

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे!

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित:

पूर्व जिला अध्यक्ष एवं दक्षिण मंडल प्रमुख सलहाकर,श्री भूषण सिन्हा जी छत्तीसगढ़ कलार समाज रायपुर जिला महामंत्री श्री कुंवर विजय सिन्हा जी, जिलाध्यक्ष संगठन मंत्री श्री मेवा लाल सिन्हा जी, मंडल के मंडलेश्वर श्री कृपा राम सिन्हा जी, सचिव श्री प्रेमप्रकाश गजेन्द्र जी, कोषाध्यक्ष श्री डोमार सिन्हा जी, क्षेत्राधिकारी श्री गुनिक लाल सिन्हा जी, भवन सचिव श्री हेमंत सिन्हा जी, भवन कोषाध्यक्ष श्री प्रेमनाथ सिन्हा जी, महिला मंच अध्यक्षा श्रीमती विद्या सिन्हा जी, महिला मंच सचिव श्रीमती लता सिन्हा जी, युवा मंच अध्यक्ष श्री युवराज सिन्हा जी, श्री बृजभूषण सिन्हा जी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, महिला मंच, युवा मंच के पदाधिकारी एवं समाज के सामाजिक बंधु एवं छोटे-छोटे बच्चे उपस्थित थे!

कार्यक्रम में पदाधिकारियो द्वारा भाषण प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए समाज में शिक्षा, एकता एवं सामाजिक सुधार पर बल दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष पूर्ण होने पर हम सभी को देश की एकता-अखंडता को बनाए रखते हुए समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए!

कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण एवं “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम” के नारों के साथ हुआ। सम्पूर्ण माहौल देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा!