Home राजनीति एथेनाल के कारण शक्कर महंगी, गाड़ियां खराब हो रही – दीपक बैज

एथेनाल के कारण शक्कर महंगी, गाड़ियां खराब हो रही – दीपक बैज

34
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की जिद के कारण आम आदमी महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। ई-20 पेट्रोल के कारण गाड़ियां खराब हो रही है। पेट्रोल में एथेनाल मिलाने के कारण शक्कर की कीमत दुगुनी हो गयी है। पेट्रोल में एथेनाल मिला रहे लेकिन रेट में कोई कमी नहीं किया गया। हर तरफ से आम आदमी को लूटा जा रहा, मिलावटी पेट्रोल का रेट महंगा, शक्कर महंगी, मिठाई एवं खाने के सामान सभी कुछ महंगा हो गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश में गन्ना उत्पादन और उसकी उपयोगिता का परीक्षण किये बिना गन्ने से एथेनाल का उत्पादन शुरू कर दिया। जिसमें गुड़ और शक्कर के लिये गन्ने की कमी होने लगी तथा देश में शक्कर के रेट बढ़ गये। शक्कर से बनने वाली सामाग्रियो के रेट बढ़ गये। यह मोदी सरकार अदूरदर्शी कदम है। जिसके कारण शक्कर, गुड़ के दाम दुगुने हो गये।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार ने नफा नुकसान का वैज्ञानिक परीक्षण किये बिना पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनाल मिला कर पेट्रोल बेचना शुरू कर दिया है, जिसके कारण लोगों के वाहन खराब हो रहे है। ई-20 पेट्रोल के कारण लोगों की गाड़ियां न सिर्फ खराब हो रही है, इस एथेनाल वाले पेट्रोल के कारण वाहनों की माईलेज भी आधा हो गया है। मोदी सरकार ने अपने एक मंत्री की जिद और उनके पुत्रों के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए पूरे देश को संकट में डाल दिया है। ई-20 पेट्रोल आम पेट्रोल की अपेक्षा शुरू नहीं है इसीलिए माईलेज में कमी आ रही है तथा गाड़ियों के इंजन भी खराब हो रहे है।
एथेनाल मिश्रित पेट्रोल (ई-20) के कारण जनता परेशान हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ई-20 पेट्रोल देश की जनता के लिए मुसीबत बना। सरकार ई-20 पेट्रोल को वैकल्पिक करे जिस उपभोक्ता को ई-20 पेट्रोल नहीं डलवाना हो उसे बिना एथेनाल मिश्रित पेट्रोल डलवाने की छूट मिलनी चाहिए। अभी पेट्रोल पंपों पर सिर्फ ई-20 पेट्रोल मिल रहा है, जिसके कारण जनता परेशान हो रही है। एथेनाल मिलाकर सरकार तो मुनाफा कमा रही है लेकिन जनता तो प्योर पेट्रोल की कीमत का भुगतान कर रही है तथा गाड़ी खराब होने की परेशानी अलग से भुगत रही है।