Home धर्म रायपुर में 23 अगस्त को “रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026” का आयोजन

रायपुर में 23 अगस्त को “रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026” का आयोजन

121
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208
रायपुर, 19 अगस्त 2026: सावन के पावन महीने के उपलक्ष्य में 3 Cheers Entertainment & SS Creation द्वारा “रिमझिम सावन सेलिब्रेशन 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम रविवार, 23 अगस्त 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होटल अभिजीत इन, भाटागांव, रायपुर (छ.ग.) में होगा।
यह कार्यक्रम केवल महिलाओं के लिए आयोजित किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि इस सेलिब्रेशन में संगीत, पारंपरिक खेल, रैंप वॉक, सावन क्वीन प्रतियोगिता, रिटर्न गिफ्ट, स्वादिष्ट व्यंजन और यादगार पलों से भरी शाम का आयोजन किया गया है।

मुख्य आकर्षण: सावन क्वीन का चयन भी किया जाएगा, जिसमें विजेताओं को विशेष उपहार दिए जाएंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगण के रूप में शामिल होंगी:
डॉ. कविता कुंभज (डायरेक्टर, पारस ग्रुप ऑफ फाउंडेशन), गीता वर्मा (डायरेक्टर, रुद्रांश ज्वेलर्स), अंनिकेता भारद्वाज (डिप्टी डायरेक्टर, डेक एकेडमी), स्मृति अग्रवाल (डायरेक्टर, मड मैजिक) एवं डॉ. प्रीति उपाध्याय (समाजसेवी)।
विशेष सहयोगीगण: प्रिया गुप्ता, शगुफ्ता अफरोज, श्वेता बावनकर (मिसेज छत्तीसगढ़ 2026), कविता सिंह (सेलिब्रिटी इवेंट ऑर्गेनाइजर), परी भोसले एवं आंचल यादव।
कार्यक्रम के आयोजक श्रेयांश निर्मलकर (संस्थापक, 3 Cheers Entertainment), डॉ. श्रद्धा निर्मलकर (सहयोगी), पीयूष जैन (प्रेरणास्रोत) एवं सार्थक जैन (डायरेक्टर, SS Creation) ने बताया कि इस सावन को सच में खास बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पंजीकरण के लिए संपर्क करें: 6232745785, 7223935685, 6260075399, 8827296297
जारीकर्ता:
3 Cheers Entertainment & SS Creation रायपुर (छ.ग.)