Home क्राइम ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन अभियान, एक ही रात में 62...

ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन अभियान, एक ही रात में 62 वाहन चालकों पर वैधानिक कार्यवाही

33
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन अभियान, एक ही रात में 62 वाहन चालकों पर वैधानिक कार्यवाही

21 अगस्त की रात 09 प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान

ब्रीथ एनालाइजर से जांच में 47 कार, 05 टाटा एस पिकअप, 08 ट्रक/टैंकर, 01 बस एवं 01 दोपहिया सहित कुल 62 चालक नशे की हालत में पाए गए

वर्ष 2026 में अब तक 3906 ड्रंक एंड ड्राइव प्रकरणों में कार्यवाही

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा की अपील—नशे में वाहन न चलाएं, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त रायपुर बनाने में सहयोग करें

रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अगस्त 2026 की रात्रि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री राम कुमार बर्मन के नेतृत्व एवं सभी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात की उपस्थिति में शहर के 09 प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर निरीक्षक स्तर के अधिकारियों एवं यातायात जवानों की टीम गठित कर विशेष जांच अभियान चलाया गया।

आधुनिक ब्रीथ एनालाइजर से जांच के दौरान 47 कार, 05 टाटा एस पिकअप, 08 ट्रक/टैंकर, 01 बस एवं 01 दोपहिया सहित कुल 62 वाहन चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। सभी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के तहत तत्काल वैधानिक कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक कुल 3906 ड्रंक एंड ड्राइव प्रकरणों में कार्यवाही की जा चुकी है। नशे की अवस्था में वाहन चलाने से चालक की निर्णय क्षमता, प्रतिक्रिया समय एवं वाहन पर नियंत्रण प्रभावित होता है, जिससे सड़क दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा ने नागरिकों से अपील की है कि शराब अथवा किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। आवश्यकता होने पर टैक्सी, सार्वजनिक परिवहन अथवा परिवार के किसी सदस्य की सहायता लें। नशे में वाहन न चलाना स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा के प्रति भी जिम्मेदारी है। ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध यातायात पुलिस का यह अभियान आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा।