तमता। पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत के ग्राम पंचायत बालाझार स्थित शिव मंदिर में सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए।
सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण शुरू किया गया।
भंडारे में श्रद्धालुओं को खीर, पूरी, बूंदी और केला सहित विभिन्न प्रसाद वितरित किए गए। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।







