कलेक्टर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं के लिए किया अवकाश घोषित
देवउठनी एकादशी पर्व के अवसर पर शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। कलेक्टर डांॅ गौरव सिंह ने शहर (राजधानी स्थिति समस्त शासकीय कार्यालयों संस्थाओं को छोड़कर) शेष संपूर्ण रायपुर जिले के अंतर्गत समस्त शासकीय कार्यालयों/संस्थाओं के लिए 20 नवम्बर को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।





