आगामी बीरगांव नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आज दिनांक 22.11.2026 को पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन में उत्तर जोन के एडीसीपी आदित्य पांडे, एसीपी पूर्णिमा लामा और एसीपी कृष्ण कुमार चंद्राकर एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में उत्तर जोन अंतर्गत थाना उरला, खमतराई, गुढ़ियारी, पंडरी एवं खम्हारडीह क्षेत्रों के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाना बुलाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, कानून का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त न होने संबंधी समझाइश दी गई।
इस दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों के कुल 39 गुंडा बदमाश एवं 17 निगरानी बदमाशों को समझाइश दी गई, जिनका थाना वार विवरण निम्नानुसार है—

थाना उरला – 06 गुंडा बदमाश एवं 04 निगरानी बदमाश।
थाना खमतराई – 12 गुंडा बदमाश एवं 05 निगरानी बदमाश।
थाना गुढ़ियारी – 08 गुंडा बदमाश एवं 02 निगरानी बदमाश।
थाना खम्हारडीह – 07 गुंडा बदमाश एवं 05 निगरानी बदमाश।
थाना पंडरी – 06 गुंडा बदमाश एवं 01 निगरानी बदमाश।
उक्त कार्रवाई का उद्देश्य आगामी नगर निगम चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना है। पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।





