खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं निर्धारित मात्रा से अधिक धान संग्रहण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। महासमुंद कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर रही हैं।
इसी क्रम में 20 से 22 नवंबर तक जिले के विभिन्न तहसीलों में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध धान जब्त किया गया।
20 नवंबर को की गई कार्रवाई
महासमुंद जिले के तहसील कोमाखान अंतर्गत ग्राम गांजर में मनोज चंद्राकर पिता त्रिभुवन एवं चूरामन पिता भगनानी द्वारा राजेश साहू पिता दशरथ साहू के घर में रखे गए 600 कट्टा अवैध धान पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई।







