Home छत्तीसगढ़ चार सूत्रीय मांगों को लेकर मध्याह्न भोजन रसोइयों का प्रदर्शन,कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर...

चार सूत्रीय मांगों को लेकर मध्याह्न भोजन रसोइयों का प्रदर्शन,कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

151
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

महासमुंद। छत्तीसगढ़ मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ के बैनर तले सोमवार को जिलेभर के रसोइयों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय हड़ताल करते हुए रैली निकाली। रसोइयों ने फुहारा चौक से बरोंडा चौक रैली निकाले और जिला कलेक्टर के माध्यम से शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर जल्द मांगें पूरी करने की मांग की।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष रसोइया शामिल हुए। इस दौरान रसोइयों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि लंबे समय से वे अल्प मानदेय में कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

महासंघ ने अपनी प्रमुख मांगों में चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार 50% मानदेय, अंशकालिक कार्य को पूर्णकालिक घोषित करने, कलेक्टर दर पर मानदेय लागू करने तथा स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर रसोइयों की छंटनी और कार्य से हटाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग रखी।

महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि महासमुंद जिले के हजारों रसोइया इस आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शासन तक उनकी मांगें पहुंचाने और शीघ्र कार्रवाई कराने की मांग की।

एवं विधायक को भी ज्ञापन सोपा गया है और समर्थन के लिए कांग्रेस की रश्मि चंद्राकर भी शामिल हुई थी नीलू ओगरे प्रदेश अध्यक्ष पदअधिकारी हसीना पटेल पुष्पा साहू ज्योति यादव