Home रायपुर नगर निवेश विभाग ने भर्री खार भाठागांव में अवैध रूप से निर्मित...

नगर निवेश विभाग ने भर्री खार भाठागांव में अवैध रूप से निर्मित 4 दुकानो को तोड़ने की कार्यवाही की

52
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा नगर निगम जोन 6 क्षेत्र में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 61 के क्षेत्र के अंतर्गत भर्री खार भाठागांव में अवैध रूप से लगभग 1200 वर्गफीट क्षेत्र में निर्मित 4 अवैध दुकानो को जेसीबी मशीन की सहायता से नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन एव स्थल पर कार्यपालन अभियंता श्री दिनेश सिन्हा, सहायक अभियंता श्री आशीष श्रीवास्तव, उपअभियंता श्री सागर ठाकुर की उपस्थिति में तोडने की कार्यवाही सम्बंधित निर्माणकर्ता श्री दुर्गेश सोनकर को नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत नोटिस देने के उपरांत की गई। सम्बंधित निर्माणकर्ता द्वारा जोन 6 जोन कमिश्नर को अपना अवैध निर्माण स्वतः अपने व्यय से तोड़ने की अनुमति देने आवेदन किया है.