Home छत्तीसगढ़ संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव:

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय बने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव:

160
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के संसदीय सचिव तथा रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। श्री उपाध्याय को राष्ट्रीय सचिव बनाने के साथ ही असम प्रदेश कांग्रेस का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
संसदीय सचिव विकास उपाध्याय छात्र जीवन से ही कांग्रेस के प्रभावशाली कार्यकर्ताओं में शामिल रहे हैं और कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन एनएसयूआई के स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारी तक रह चुके हैं। वे रायपुर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। विकास उपाध्याय को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ काम करने का अवसर भी मिला और जब इस समय कांग्रेस के तमाम राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को पुनः पार्टी अध्यक्ष के रूप में पसंद कर रहे हैं तब विकास उपाध्याय को राष्ट्रीय सचिव के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने से यह संकेत भी मिला है कि भविष्य में पार्टी अध्यक्ष के पद पर राहुल की होने वाली संभावित ताजपोशी के पहले उनके भरोसेमंद सहयोगियों को राष्ट्रीय टीम में स्थान दिया जा रहा है। गौरतलब है कि आज कांग्रेस में सक्रिय नेतृत्व और व्यापक संगठनात्मक बदलाव की मांग के संदर्भ में पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले नेताओं के समूह में शामिल कुछ नेता पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात करने वाले हैं। बैठक में कांग्रेस को मजबूत करने व नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर विचार विमर्श किया जाना है।