Home छत्तीसगढ़ हिन्दू धर्म का अपमान कर रहे है भाजपा नेता

हिन्दू धर्म का अपमान कर रहे है भाजपा नेता

219
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

भाजपा के पूर्वमंत्री अजय चंद्राकर घोर हिन्दू धर्म विरोधी है

राम मंदिर के नाम पर चंदा सकेलने वाले भाजपा नेता माता कौशल्या के जन्मस्थल को विवादित कर रहे है

कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास सचिव विकास तिवारी ने भाजपा के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर के बयान पर हमलावर होते हुए कहा कि भाजपा के कमीशनखोर नेता गण मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम की माँ देवी कौशल्या के जन्म स्थली पर विवादित बयान देकर सनातन धर्म और राम भक्तों का घोर अपमान कर रही है भगवान राम के नाम से चंदा सकेलने वाले भाजपा नेता हिंदू धर्म और सनातन धर्म को अपनी जागीरदारी समझने लगे हैं और अहंकार में उलजुलूल बयान बाजी कर हिंदू धर्म का खुला अपमान कर रहे हैं।

प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि इतिहासकारों के अनुसार सागर विश्वविद्यालय के प्रो. केडी वाजपेयी ने बिलासपुर के पास कोसला में सिक्के मिलने पर उसे कोसल की राजधानी बताया है। साथ ही वर्ष 1975 में प्रो. रमेन्द्र नाथ मिश्र ने चंद्रखुरी में कौशल्या मंदिर की खोज की। उसके बाद कथाओं और किवदंतियों के आधार पर चंद्रखुरी को माता कौशल्या की जन्मस्थली माना जाने लगा है। इसके बावजूद भी भाजपा के द्वारा पूर्व मंत्री द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की माता देवी कौशल्या के बन रहे भव्य मंदिर और जन्म स्थल को विवादित करने का काम किया जा रहा है जिससे स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पंद्रह सालों की सत्ता जाने के बाद दिमागी दिवालियापन के शिकार हो चुके हैं एवं कमीशनखोरी बंद होने के कारण उनकी स्थिति विक्षिप्त जैसी हो चुकी है जिसके कारण वह सनातन धर्म और हिंदू धर्म विरोधी बयान बाजी कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है कि पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान से सहमत हैं और क्या यह माना जाए कि कौशल्या माता की जन्म स्थली को विवादित करने वाला बयान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा सहमति के बाद दिया गया है।