Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव: पी.टी.एस.में पुलिस जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर...

राजनांदगांव: पी.टी.एस.में पुलिस जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आरक्षक ने खुद को गोली मारी है । मौके पर ही आरक्षक की मौत हो गई है। आरक्षक का नाम विनोद साहू बताया जा रहा है।

365
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

आरक्षक विनोद साहू ने अपने निवास में ही सर्विस बंदूक से सिर पर गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई । देर रात गोली चलने की आवाज से पीटीएस में हड़कंप मच गया है। आरक्षक को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया , जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आपको बताते चले कि आरक्षक 2007 बैच का है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीटीएस में लगभग 10:00 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिससे बीटीएस में रहने वाले पुलिसकर्मी अलर्ट हो गए और घटनास्थल की ओर गए तो पता चला कि आरक्षक-93, विनोद साहू जो 2007 बैच का है। जिसने अपने ही रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि आरक्षक विनोद साहू ने अपनी सिर पर एक गोली मारी है जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

सूत्र बता रहे हैं कि आरक्षक ने जहां गोली मारी है वहां पर उसका मोबाइल भी मिला है। फिलहाल आरक्षक ने खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है आरक्षक को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजनांदगांव से सुशील तिवारी की रिपोर्ट✍️