Home छत्तीसगढ़ सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् बासागुड़ा में महिलाओं को दिया गया सिलाई का...

सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् बासागुड़ा में महिलाओं को दिया गया सिलाई का प्रशिक्षण।

217
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु किये गये सिलाई मशीन का वितरण।

बासागुड़ा के आसपास के 60 महिलाए हुई प्रशिक्षण में शामिल।

बीजापुर-बीजापुर जिले में चलाये जा रहे सामुदायिक पुलिसिंग के तहत् केरिपु 168वी बटालियन बीजापुर द्वारा बासागुड़ा में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने एवं जीविकोपार्जन हेतु 01 माह के सिलाई प्रशिक्षण का दिया।प्रशिक्षण में बासागुड़ा के आसपास के धुर नक्सली प्रभावित क्षेत्र की 60 महिलाओं ने हिस्सा लिया।एक माह के प्रशिक्षण उपरान्त दिनांक 19.12.2020 को प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं सभी को 01-01 सिलाई मशीन का वितरण किया गया।केरिपु बल द्वारा समय समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का अयोजन कर क्षेत्र के युवा बेरोजगारों को जीविकोपार्जन हेतु विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।इसके पूर्व भी 229 केरिपु घाटी द्वारा युवाओं को ड्राईविंग प्रशिक्षण दिया गया है।युवाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने के दिशा में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम के समापन में केरिपु बल महानिरीक्षक छ0ग0 सेक्टर प्रकश डी,उप महानिरीक्षक ऑप्स बीजापुर कोमल सिंह,पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप,कमांडेंट 168वी वाहिनी केरिपु विकास पाण्डे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।