Home छत्तीसगढ़ एक ही परिवार के चार लोगों का कत्ल …दहशत में अमलेश्वर:

एक ही परिवार के चार लोगों का कत्ल …दहशत में अमलेश्वर:

243
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208


 रायपुर — राजधानी रायपुर से लगे अमलेश्वर में एक ही परिवार के चार लोगों का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अमलेश्वर के खुडमुड़ा गांव में पहले दो महिलाओं का शव मिला। खून से सने दोनों सास बहु का बाताया गया। मौके पर 11 साल का बालक घायल अवस्था में है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पिता पुत्र लापता मिले। इससे पहले की पुलिस का शक पिता पुत्र पर जाता उनके भी शव पानी की टंकी में मिले। फिलहाल मौके पर एसपी प्रशांत ठाकुर के साथ आला अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की विवेचना में जुटे हुए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह खुड़मुडा गांव के लोगों की सूचना पर पहुंची अमलेश्वर पुलिस ने दो महिलाओं की लाश बरामद की। दोनों मृतक महिलाओं की पहचान सास और बहू रूप में हुई। परिवार का एक सदस्य 11 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल मिला। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस को घर से पिता और बेटे गायब मिले। पुलिस दोनों की खोजबीन शुरू की तो उन दोनों की लाश भी पानी टंकी से बरामद की गई। अब पुलिस की पूरी विवेचना घायल 11 साल के बालक के बयान पर टिकी है। पुलिस चश्मदीद गवाह घायल बालक के बयान का इंतजार कर रही है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि खुडमुड़ा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिले हैं। पहले सास दुलारी सोनकर 55 साल व बहु कीर्ति सोनकर 27 साल का घर मे अलग अलग शव मिला है वहीं 11 साल के बालक के सिर पर गंभीर चोट के निशान है उसे पुलिस टीम ने तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा है। पुलिस की जांच के दौरान लापता पिता व पुत्र के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।