Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल श्रीमती मनोरमा सिरमौर के निधन पर शोक संवेदनाएं...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल श्रीमती मनोरमा सिरमौर के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करने पहुंचे ग्राम बोइरझिटी : परिवारजनों से मिलकर दी सांत्वना

169
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

    रायपुर, 26 दिसम्बर 2020

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. राम कुमार सिरमौर की धर्मपत्नी श्रीमती मनोरमा सिरमौर के निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट करने रायपुर जिले के तिल्दा विकासखण्ड स्थित ग्राम बोइरझिटी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां डॉ. रामकुमार सिरमौर और उनके परिवारजनों से मिलकर शोक संवेदनाएं प्रकट की और उन्हंे सांत्वना दी। श्री बघेल ने स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा सिरमौर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक, पूर्व विधायक श्री जनकराम वर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा नागरिकगण उपस्थित थे।