Home छत्तीसगढ़ संभाग आयुक्त जी आर चुरेन्द्र ने इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया निरीक्षण

संभाग आयुक्त जी आर चुरेन्द्र ने इंग्लिश मीडियम स्कूल का किया निरीक्षण

302
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

         बलौदाबाजार,1 जनवरी 2021

रायपुर संभाग आयुक्त श्री जी आर चुरेन्द्र ने जिला के विभिन्न प्रस्तावित नवीन उत्कृष्ठ इंग्लिश मीडियम स्कूलों का निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने शिक्षा एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्रता पूर्वक कार्य करनें का निर्देश दिये है। उन्होंने कहा की यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। आप सभी गंभीरता पूर्वक इस महत्वकांक्षी योजना को पूर्ण करें। इस दौरान उन्होंने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम शास.उ.मा.वि. लवन, गुरू घासीदास स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम शास.उ.मा.वि. कसडोल,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम शास.उ.मा. वि.टुण्डरा,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम शास.उ.मा.वि.बिलाईगढ़,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम शास.उ.मा.वि. विद्यालय भटगांव,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम शास.उ.मा.वि.पलारी,स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम शास.उ.मा.वि.सिमगा का निरीक्षण किया है। इस दौरान कमिश्नर ने उक्त प्रस्तावित विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं,खेल मैदान,भवन, शौचालय, का सुक्ष्म निरीक्षण कर मरम्मत कार्य,समय सीमा में किये जानें के निर्देश दिये गये।।इस निरीक्षण के दौरान बलौदाबाजार एस.डी.एम. देवेश कुमार ध्रुव, कसडोल एस.डी.एम. टी.सी.अग्रवाल,बिलाईगढ़ एस.डी.एम.के.एल.सोरी,जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस.ध्रुव,अनुविभागीय अधिकारी पी.डब्ल्यू.डी कसडोल ए.बी.ई.ओ.रमाकांत देवांगन, बलौदाबाजार बी.ई.ओ.अशोक कुमार वर्मा,सिमगा ए.बी.ई.ओ.डी.एस.ठाकुर पलारी बीईओ के.एन.वर्मा सहित समस्त प्रस्तावित विद्यालयों के प्राचार्य एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे।