Home छत्तीसगढ़ अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी,पत्नि और बेटी ने रची थी साजिश,साथी के...

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी,पत्नि और बेटी ने रची थी साजिश,साथी के सहयोग से शव का लगाये थे ठीकाने

181
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी,पत्नि और बेटी ने रची थी साजिश,साथी के सहयोग से शव का लगाये थे ठीकाने।
बीजापुर-दिनांक 03.01.2021 को तुमनार जाने के रोड़ पुलिया के पास भटटीपारा निवासी रत्नैया पुजारी का शव पाये जाने से परिजनों के द्वारा थाना में उपस्थित होकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किये जाने की रिपोर्ट पर थाना बीजापुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप के दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी बीजापुर शशिकांत भारद्वाज के हमराह टीम द्वारा मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पुछताछ किया गया।परिजनों द्वारा कोई जानकारी न होना बताया गया।मुखबीर से मिली सूचना एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर परिजनों से कड़ाई पुछताछ करने पर मृतक की पत्नि श्रीमति कौशिल्या एवं बडी बेटी कु.अनुप्रिया पुजारी द्वारा अपराध कराना कबुल किये।मृतक रत्नैया पुजारी के द्वारा शराब के नशे में गाली गुप्तार करने एवं मारपीट से तंग आकर रात्रि में सोते हुये स्थिति में हाथ पैर को रस्सी से बांधकर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करना बताये।हत्या के बाद शव को ठीकाने लगाने के लिये शव को कंबल एवं चादर में लपेटकर  बिजली कालोनी के निवासी मनोहर यादव पिता बनउराम यादव उम्र 22 वर्ष की मद्द से तुमनार रोड पर निर्मित बड़ी पुलिया के पास फेंकना बताये । 
आरोपियों द्वारा मेमोरण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त टंगिया, रस्सी, कंबल एवं चादर बरामद किया गया।दिनांक 05.01.2021 को थाना बीजापुर में गिरफ्तार आरोपियों के विरूद्ध विधिवत कार्यवाही उपरान्त रिमाण्ड पर न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।