Home छत्तीसगढ़ मंत्री श्री अमरजीत भगत ने लोक अभियोजक भवन का किया शुभांरभ

मंत्री श्री अमरजीत भगत ने लोक अभियोजक भवन का किया शुभांरभ

121
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

    रायपुर, 10 जनवरी 2021

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अमरजीत भगत ने आज जशपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिसर में 14 लाख की लागत से लोक अभियोजक भवन का शुभांरभ किया। इस अवसर पर झारखंड के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव, जशपुर विधायक श्री विनय भगत जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री भीष्म प्रसाद पाण्डेय, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, जिला पुलिस अधीक्षक श्री बालाजीराव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री संजीव भगत, एडीजे श्री अब्दुल जाहिद कुरैशी, मनोजसागर यादव, अजय गुप्ता, सहित जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।