Home छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर यह जिला पहुंचा प्रदेश में टॉप...

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर यह जिला पहुंचा प्रदेश में टॉप पर, अब तक 88 हजार 690 किसानों से 614 करोड़ रूपए की हुई धान खरीदी

177
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

कलेक्टर ने कहा-किसान भाई धान खरीदी के मामले में किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दे, सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदे जाएंगे

    कवर्धा, 12 जनवरी 2021

 पूरे प्रदेश मेंकबीरधाम जिला खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर किसानों से शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से धान खरीदी करने के मामले लगातार टॉप पर अपना स्थान बनाए हुए है। जिले में धान खरीदी के शुरूआत से लेकर अब तक 88 प्रतिशत किसानो ंसे समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर लिया गया है। कबीरधाम जिले में धान उपार्जन के लिए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले के कुल 1 लाख 385 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। जिसका कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 8 हजार 764 हेक्टेयर है। धान खरीदी से शुरूआत से लेकर अब तक (11 जनवरी की स्थिति में) जिले के 88 हजार 690 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 3267940 किं्वटल धान बेच लिया है। इस लिहाज से जिले मे अब तक पंजीकृत रकबा में से 88 हजार हेक्टयर का धान किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी कर लिया गया है। किसानों के द्वारा विक्रय किए गए धान का कुल मूल्य 614 करोड़ रूपए है। प्रदेश में किसानों के पंजीकृत रकबे में से सर्वाधिक रकबा प्रतिशत का धान का क्रय कर कबीरधाम प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिले के पंजीकृत किसान भाई, धान खरीदी के मामले में फैलाई जा रही किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं आए। जिले के सभी पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी।  
     कबीरधाम जिले में 2.5 एकड़ तक के पंजीकृत कृषक 64090 है। जिसमें से 55469 किसान एक बार में ही समिति में अपना समस्त धान विक्रय कर चुके हैं। उन्हें धान विक्रय के लिए दोबारा समिति आने की आवश्यकता ही पड़ी। जिले में 2.5 एकड़ से 5 एकड़ भूमि वाले 24878 पंजीकृत किसानों में से 22700 किसान धान विक्रय कर चुके है। इस प्रकार जिले में 5 एकड़ तक भूमि धारण करने वाले कुल पंजीकृत 88968 लघु/सीमांत कृषको में से 78169 किसान अपना धान विक्रय कर चुके हैं, जो कुल लघु कृषकों का 88 प्रतिशत होता है। 5 एकड़ से अधिक भूमि धारण करने वाले मध्यम/दीर्घ पंजीकृत किसान 11743 में से 10521 किसान अपने धान का विक्रय कर चुके हैं।इस वर्ष जिले में 16682 किसानों द्वारा 11325 हैक्टेयर भूमि का धान विक्रय के लिए नवीन पंजीयन कराया गया है। जिले में कुल पंजीकृत कृषकों में से 4477 किसानों द्वारा एक बार से अधिक धान विक्रय किया गया है। 

धान उठाव में आई तेजी, अब तक 1040127 किं्वटल धान उपार्जन केन्द्रों से हुआ उठाव

    धान खरीदी के जिला नोडल अधिकारी एवं डिप्टीकलेकट श्री संदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में संचालित 94 धान उपार्जन केन्द्रों से जिले के दो संग्रहण केन्द्रों के लिए धान उठाव में तेजी आई है। जिले में मार्कफेड के कुल दो संग्रहण केन्द्रों में 379197 किं्वटल धान आज तक संग्रहित किया जा चुका है। जिले के राईस मिलर्स के द्वारा डिलवरी आर्डर के माध्यम से कुल 660930 किं्वटल धान उपार्जन केन्द्रों से उठाया जा चुका है। इस प्रकार जिले के धान उपार्जन केन्द्रों से कुल 1040127 किं्वटल धान का उठाव हो चुका है। जिले में धान उपार्जन हेतु कुल 94 समितियां कार्यरत है। 11 जनवरी की स्थिति में अब तक किसी भी समिति में धान उपार्जन कार्य विशेष परिस्थिति को छोड़कर बंद नहीं हुआ है। कम जगह वाली समितियों में तौलाई के लिए वैकल्पिक भूमि की व्यवस्था कर धान खरीदी कार्य लगातार किया जा रहा है।