Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने वर्कआउट कर पुलिस जवानों का बढ़ाया हौसला

मुख्यमंत्री ने वर्कआउट कर पुलिस जवानों का बढ़ाया हौसला

166
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

मुख्यमंत्री ने वर्कआउट कर पुलिस जवानों का बढ़ाया हौसला : दुर्ग में नवनिर्मित पुलिस परफारमेंस सेंटर का किया शुभारंभ

    रायपुर, 12 जनवरी 2021

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को देर शाम दुर्ग के प्रथम बटालियन में नवनिर्मित पुलिस परफारमेंस सेंटर का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होनें अपनी शुभकामनाएं दी और पुलिस परफारमेंस सेंटर में वर्कआउट कर जवानों का हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताते हुए कहा कि इस फिटनेस सेंटर से पुलिस के अधिकारी तथा कर्मचारी और जवान इसका लाभ लेकर अपनी ड्युटी मुस्तैदी से निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने मेजरमेंट यूनिट सहित परफारमेंस सेंटर का अवलोकन किया। इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, खाद्यमंत्री श्री अमरजीत सिंह भगत, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री शिव डहरिया, विधायक श्री अरुण वोरा, भिलाई महापौर और विधायक श्री देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर भिलाई सुश्री नीता लोधी, पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, मुख्य वन संरक्षक श्रीमती शालिनी रैना, विभागीय जांच आयुक्त दिलीप वासनिकर, पूर्व संभागायुक्त दुर्ग श्री त्रिलोकचंद महावर, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।