Home छत्तीसगढ़ जिस रात पोल्ट्री फार्म हुई मुर्गियों के मौत के बाद उसी रात...

जिस रात पोल्ट्री फार्म हुई मुर्गियों के मौत के बाद उसी रात संचालक ने 5 हजार से अधिक जीवित मुर्गियों को भेजा झारखंड व उड़ीसा,, जबकि वही पोल्ट्री फार्म के मृत मुर्गियों की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव बर्ड फ्लू की हुई थी पुष्टि…

237
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

जिस रात पोल्ट्री फार्म हुई मुर्गियों के मौत के बाद उसी रात संचालक ने 5 हजार से अधिक जीवित मुर्गियों को भेजा झारखंड व उड़ीसा,, जबकि वही पोल्ट्री फार्म के मृत मुर्गियों की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव बर्ड फ्लू की हुई थी पुष्टि….

बालोद/ जिले में बड़ी खबर सामने आ रही हैं। 9 जनवरी को जिस दिन ग्राम गिधाली के जीएस पोल्ट्री फार्म में 210 मुर्गियों की मौत हुई थी। उसी दिन रातो रात पोल्ट्री फार्म के संचालक के द्वारा 5 हजार 600 मुर्गे-मुर्गियों को अन्य जगह भेजा गया हैं। वही सूत्रों की माने तो 5 हजार 600 मुर्गियों को झारखंड के रांची और उड़ीसा में भेजा गया हैं। जिस वेंकीस कंपनी का जीएस पोल्ट्री फार्म से अनुबंध था, उसके ही द्वारा 5 हजार 600 मुर्गे-मुर्गियां वापस ली गई हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग दंग रह गए है वही जिला प्रशासन सकते में आ गया हैं। वही मामले की गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जनमेजय महोबे ने पशु चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारियों को बाहर भेजे गए मुर्गे-मुर्गियों की जानकारी इकट्ठा करने में लगा दिया हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाहर भेजी गई मुर्गे-मुर्गियां बाज़ारो में या किसी पोल्ट्री फार्म तक पहुच गए होंगे तो आगे क्या होगा….? चूंकि अब बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी हैं।
इधर बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम ग्राम गिधाली के पोल्ट्री फार्म से एक किमी की दायरे में आने वाले सभी पोल्ट्री फार्म के मुर्गियों को खत्म किये जाने की बाते सामने आई है। लेकिन बाहर प्रदेश उड़ीसा व झारखंड में पहुंच चुके मुर्गियों की जांच पड़ताल किस तरह की जाएगी यह जिला प्रशासन व पशु चिकित्सा विभाग के लिए गम्भीर विषय है।