Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ का सबसे विशाल शिवलिंग जिसकी ऊंचाई एवं गोलाई लगातार बढ रही...

छत्तीसगढ़ का सबसे विशाल शिवलिंग जिसकी ऊंचाई एवं गोलाई लगातार बढ रही है

737
5
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर छत्तीसगढ़ में सबसे विशाल एक ऐसा प्राकृतिक शिवलिंग है जिसकी ऊंचाई और गोलाई लगातार बढ रही है .छत्तीसगढ़ के गरियाबंद के घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच स्थापित यह  शिवालय  पिछले कुछ सालों में देशभर के शिवभक्तों में काफी चर्चा में  है।रायपुर से 90 किमी दूर और गरियाबंद जिला मुख्यालय से 3 किमी दूर ग्राम मरौदा में पहाड़ियों के बीच स्थित भूतेश्वर महादेव शिवलिंग छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा माना जाता है। यह जमीन से लगभग 85 फीट ऊंचा व 105 फीट गोलाकार है। गांव के लोग बताते हैं कि पहले यह टीला छोटे रूप में था। धीरे-धीरे इसकी ऊंचाई एवं गोलाई ऊंचाई एवं गोलाई बढती गई है .श्रध्दालुओं का मानना है कि शिवलिंग प्रतिवर्ष लगभग 6 से 8 इंच बढ़ता है। शिवलिंग पर एक हल्की सी दरार भी है, जिसके कारण लोग इसे अर्धनारीश्वर का स्वरूप भी मानते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here