Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सौगात से उत्साहित महिलाओं ने लिया क्रिकेट...

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की सौगात से उत्साहित महिलाओं ने लिया क्रिकेट मैच का आनंद

117
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

महापौर श्री एजाज ढेबर के निर्देश पर रायपुर नगर निगम ने बसों से महिलाओं को निःशुल्क क्रिकेट स्टेडियम आने-जाने की दी सुविधा

रायपुर, 08 मार्च 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा महिला दिवस पर रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट मैच देखने के लिए दिए निःशुल्क पास की सुविधा का लाभ उठाने महिलाओं मे खासा उत्साह रहा। स्कूल, कॉलेज, नौकरीपेशा युवतियों सहित करीब 6 हजार महिलाओं ने पास प्राप्त कर अपने समूह व पारिवारिक सदस्यों के साथ इस मैच का आनंद लिया। महापौर श्री एजाज ढेबर के निर्देश पर नगर निगम द्वारा महिलाओं के लिए बसों की निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई, जिसमें यात्रा कर महिलाएं आसानी से क्रिकेट स्टेडियम मैच देखने पहुँची। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन के निर्देश पर रायपुर स्मार्ट सिटी और नगर निगम के जोन कार्यालय में महिलाओं के लिए पास वितरण की व्यवस्था की गई थी।

      शहर में कार्यरत स्वयंसेवी और सामाजिक संगठनों, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास विभाग सहित स्कूल-कॉलेज की महिलाओं, युवतियों में आज इस आयोजन को लेकर सुबह से उत्साह था। रायपुर स्मार्ट सिटी के कार्यालय से महिलाओं ने मैच पास प्राप्त किया। समूह में स्टेडियम पहुँची महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दी गई सौगात और नगर निगम की बस व्यवस्था की सराहना करते हुए क्रिकेट मैच का भरपूर आनंद लिया।