Home छत्तीसगढ़ रायपुर और बिलासपुर के सभी वार्डो में जरूरतमंद परिवारों को राशन का...

रायपुर और बिलासपुर के सभी वार्डो में जरूरतमंद परिवारों को राशन का वितरण मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर संकटग्रस्त लोगों की मदद के लिए नगर नियमों ने की विशेष व्यवस्था’

327
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 06 मई 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रायपुर तथा बिलासपुर नगर नियमों के सभी वार्डों में जरूरतमंद परिवारों को राशन के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कोरोना संकट के दौरान लाकडाउन से उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर संकटग्रस्त लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डो में 100-100 जरूरतमंद परिवारों को राशन का वितरणरायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर के मार्गनिर्देशन पर निगम के सभी 70 वार्डों में राशन के पैकेट वितरित करने का कार्य सभी जोनों की टीमों द्वारा किया जा रहा है। संबंधित पार्षद के नेतृत्व में प्रत्येक वार्ड के 100-100 जरुरतमंद परिवारों को राशन के पैकेट जोनों की टीमों द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। जोन 1 के कमिश्नर श्री सुभाष चन्द्राकर ने जोन के तहत नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री शुभम की उपस्थिति में वार्ड के जरुरतमंद परिवारों को 100 राशन पैकेट सम्बंधित परिवारों के घरों में पहुंचकर वितरित किये । इसी तरह जोन क्रमांक 7 के जोन कमिश्नर श्री एन. आर. रत्नेश ने जोन के तात्यापारा वार्ड नम्बर 37 में पार्षद एवं निगम सामान्य प्रशासन एवं विधि- विधायी कार्य विभाग के अध्यक्ष श्री रितेश त्रिपाठी एवं शहीद चूड़ामणि नायक वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद श्री दीपक जायसवाल की उपस्थिति में वार्ड 37 एवं 38 में पहुंचकर दोनों वार्डों में 100 – 100 राशन पैकेट सम्बंधित परिवारों के घरों में जाकर उन्हें वितरित किये । इसी प्रकार सभी जोनों की टीमों द्वारा सम्बंधित वार्ड पार्षद के नेतृत्व में वार्ड में जरुरतमंद 100 परिवारों को राशन के पैकेट वितरित करने का कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर नगर निगम लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा रहा निःशुल्क राशन पैकेट बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र के ऐसे दिहाड़ी मजदूर और ऐसे गरीब असहाय परिवार जो लॉकडाउन के कारण दैनिक मजदूरी नहीं मिलने से अपने लिए भोजन सामग्री जुटा पाने में असमर्थ हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए नगर-निगम द्वारा निःशुल्क राशन पैकेट वितरित किये जा रहे हैं। शहर के सभी आठ जोन में 466 जरूरतमंद परिवारों ने राशन की मांग की है जिन्हें नगर-निगम की टीम उनके घरों में पहुंच कर राशन के पैकेट प्रदान की। बिलापुर नगर-निगम के महापौर श्री रामशरण यादव और कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर ने नेतृत्व में निगम के सभी वार्डो में जरूरतमंदों तक राशन की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। लोगों द्वारा निगम द्वारा बताए गए फोन नंबर पर नाम, पता नोट कराने पर घरों में राशन पहुंचाया जा रहा है। इसके लिये नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। नगर निगम आयुक्त श्री अजय त्रिपाठी ने प्रत्येक जोन के लिये प्रभारियों का फोन नंबर जारी किया है, जिनसे सम्पर्क कर राशन की जरूरत से अवगत कराया जा सकता है। बिलापुर नगर निगम में सूखा राशन पैकेट के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर राशन प्राप्त किया जा सकता है- जोन क्रं. 1 सकरी के वार्ड क्रं. 1 से 4 तथा 13 से 14 तक के लिए मो. 8602736509, जोन क्रं. 2 तिफरा के वार्ड क्रं. 5 से 12 के लिए मो. 9981997734, जोन क्रं. 3 टाउनहाल के वार्ड क्रं.15 से 25 तक के लिए मो.8602736089, जोन क्रं 4 व्यापार विहार के वार्ड क्रं 23 से 29 तक के लिए मो.8602735849, जोन क्रं 5 के वार्ड क्रं 30 से 37 तक के लिए मो.8602652694, जोन क्रं 6 के वार्ड क्रं 38 से 46 और 69,70 के लिए मो.8602736159,जोन क्रं 7 के वार्ड क्रं 47 से 58 तक के लिए मो. 7024108219 तथा जोन क्रं 8 के वार्ड क्रं 59 से 68 तक के लिए मो.8602652194 पर सम्पर्क किया जा सकता है ।