Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर ने केशकाल चेकपोस्ट पर स्वयं खड़े होकर बेवजह घूमने वालों पर...

कलेक्टर ने केशकाल चेकपोस्ट पर स्वयं खड़े होकर बेवजह घूमने वालों पर लगाया जुर्माना

203
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

कलेक्टर ने केशकाल में टीकाकरण केंद्र, बाजार स्थल, नगर के मुख्यमार्गों एवं अंतरजिला चेकपोस्ट का किया अवलोकन. कोण्डागांव,12 मई 2021संपूर्ण जिले में लॉकडाउन लागू होने के बाद जिले की सीमाएं पूर्णतः सील कर दी गई थी। इसके तहत आज लॉकडाउन का निरीक्षण हेतु कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा केशकाल दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम केशकाल की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए टीकाकरण केंद्र का मुआयना किया। जहां कलेक्टर द्वारा टीकाकरण केंद्र में आए हितग्राहियों के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं खड़े होने के लिए छायादार स्थान एवं बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए साथ ही टीकाकरण केंद्र में भीड़ नियंत्रण के द्वारा लोगों को सुरक्षित रखने के लिए टोकन व्यवस्था को प्रारंभ करने को कहा। इसके अतिरिक्त टीकाकरण केंद्र के अधिकारियों को केंद्र में व्यवस्था निर्माण हेतु निर्देशित करते हुए उन्होंने टीकाकरण स्थल को भी परिवर्तित करवाया एवं अधिकारियों को ऑनलाइन टीकाकरण हेतु पंजीयन करवाने वाले लोगों को प्राथमिकता देते हुए ऑनलाइन पंजीयन कराने वाले हितग्राहियों का पहले टीकाकरण करने तथा केंद्र में आकर ऑफलाइन पंजीयन द्वारा टीकाकरण चाहने वालों को टोकन प्रदान कर टोकनों के आधार पर उनका टीकाकरण करने के निर्देश दिए।इसके पश्चात कलेक्टर द्वारा केशकाल नगर के अंतर्गत बार-बार लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन की प्राप्त जानकारियों के अनुसार बाजार स्थल एवं शहर के मुख्य मार्गों पर पहुंच उनका अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड पर बनाए गए चेक पोस्ट एवं कोरोना टेस्टिंग केंद्र का भी अवलोकन किया। जहां चेकपोस्ट पर उन्होंने मार्ग पर आने जाने वाले प्रत्येक वाहन को पुलिस के दल की सहायता से रुकवा कर उनसे पूछताछ की। इस दौरान कलेक्टर ने बेवजह घूमने वालों को विरुद्ध जुर्माना भी लगवाया एवं उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि कोरोना काल में बेवजह बाहर आकर वे ना सिर्फ स्वयं अपितु दूसरों को भी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे में बेवजह बाहर ना निकलें। इस दौरान कलेक्टर ने पुलिस अधिकारियों को सभी आने जाने वाले लोगों को रोककर उनसे पूछताछ करने के निर्देश दिए एवं कहा कि यदि कोई फिर भी बेवजह घूमते पाया जाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जाए एवं दोबारा उल्लंघन पर उस पर सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। इस दौरान एसडीएम डीडी मण्डावी, बीएमओ डॉ डीके बिसेन, सीएमओ नामेश्वर कावड़े तथा पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।