Home Uncategorized छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में 13 मई से सप्ताह में सातों...

छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों में 13 मई से सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे रेपिड एंटिजन टेस्टिंग की सुविधा

369
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

14 नगर निगमों में बनाए गए 49 जांच केन्द्र.

रायपुर, 12 मई 2021मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले मरीजों की जांच के लिए छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम क्षेत्रों में 13 मई से सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे रेपिड एंटिजन टेस्टिंग की सुविधा प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए 14 नगर निगम क्षेत्रों में कुल 49 जांच केन्द्र बनाए गए हैं। लोग दिन या रात में किसी भी समय इन केन्द्रों में जाकर जांच करा सकेंगे। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 11 जांच केन्द्र, बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 केन्द्र, भिलाई नगर निगम में 5 केन्द्र, दुर्ग, राजनांदगांव, रायगढ़, कोरबा और अम्बिकापुर नगर निगम में तीन-तीन केन्द्र, चिरमिरी और जगदलपुर नगर निगम में दो-दो केन्द्र तथा बिरगांव, धमतरी, भिलाई-चरोदा, रिसाली में एक-एक केन्द्र बनाए गए हैं। रायपुर नगर निगम में 11 जांच केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोखोपारा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डी.डी. नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हीरापुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोगांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राजातालाब, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देवपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोवा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भाटागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भनपुरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गुढियारी, जिला अस्पताल पंडरी शामिल है। इसी तरह बिरगांव नगर निगम में एक केन्द्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रांवाभाटा बनाया गया है। धमतरी नगर निगम में एक केन्द्र शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र इतवारी बाजार में बनाया गया है। भिलाई में 5 केन्द्र कोहका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, वैशाली नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, बैकुण्ठधाम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खुर्सीपार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल सुपेला बनाए गए हैं। दुर्ग नगर निगम में 3 केन्द्र यूपीएचसी पोटिया, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल धमधानाका, यूपीएचसी बघेरा बनाया गया है। भिलाई-चरोदा में एक केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई-3, रिसाली में एक केन्द्र यूपीएचसी टंकी मरोदा रिसाली बनाया गया है। राजनांदगांव नगर निगम में 3 केन्द्र दिग्विजय स्टेडियम, गांधी सभागृह, पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ बनाए गए हैं। इसी तरह बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में 10 जांच केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें जिला अस्पताल बिलासपुर, सिम्स हॉस्पिटल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंधवापारा, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गांधी चौक, व्यायाम शाला टेस्टिंग सेंटर, तिलक नगर टेस्टिंग सेंटर, आयुर्वेद कॉलेज टेस्टिंग सेंटर, रेल्वे हॉस्पिटल, रेल्वे स्टेशन टेस्टिंग सेंटर और ड्राईव थ्रू टेस्टिंग फेसलिटी सिटी बस स्टैण्ड शामिल है। कोरबा नगर निगम में 3 केन्द्र बनाए गए हैं जिनमें जिला हॉस्पिटल सैंपलिंग सेंटर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (यूपीएचसी) डोडीपारा और रानी धनराज कंवर पीएचसी पुरानी बस्ती कोरबा शामिल है। रायगढ़ नगर निगम में 3 केन्द्र चनमारी टेस्टिंग सेंटर सर्किक हॉउस रोड़, न्यू ऑडिटोरियम टेस्टिंग सेंटर पंजारी प्लोट, जिला अस्पताल टेस्टिंग सेंटर गोपी टाकिज रोड़ बनाए गए हैं। इसी तरह अम्बिकापुर नगर निगम में 3 केन्द्र जिला अस्पताल, राजमोहिनी सामुदायिक भवन बनारस रोड़ और साई हॉस्टल गांधी चौक बनाए गए हैं। चिरमिरी नगर निगम में 2 केन्द्र सीएचसी बड़ी बाजार और यूपीएचसी डोमनहिल चिरमिरी बनाए गए हैं। इसी तरह नगर निगम जगदलपुर में 2 जांच केन्द्र शॉपिंग काम्पेलक्स चांदनी चौक और नगरगुड़ी भवन में बनाए गए है।