Home मनोरंजन तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘बबीता जी’ पर दर्ज हुई FIR,...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की ‘बबीता जी’ पर दर्ज हुई FIR, जानिए क्या है पूरा मामला

385
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

लोगों को अपने दिवाना बनाने वाले तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता इन दिनो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रही है। उनका सोशल मीडिया में एक वीडियो खुब वायरल हो रहा है, जिसमें वो आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। बबीता ने खुद यह वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया था। जिसके बाद उनके उस शब्द को लेकर यूजर्स ट्रोल करने लगे थे। यहां तक कि मुनमुन दत्ता के खिलाफ आवाज उठाते हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर.

जानकारी के मुताबिक, मुनमुन दत्ता के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मुनमुन दत्ता ने वीडियो में जिन आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था वह कास्टिज्म से जुड़े थे, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया है। हालांकि, केस के रजिस्टर होने से पहले मुनमुन दत्ता ने माफीनामा जारी कर सभी लोगों से कहा था कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। गलती से उन्होंने उस शब्द का इस्तेमाल किया। भाषा में अवरोध होने के कारण उनसे शब्द का इस्तेमाल हुआ और उन्हें इस शब्द के अर्थ के बारे में जानकारी नहीं थी। बता दें कि मुनमुन दत्ता के खिलाफ एफआईआर हरियाणा के हांसी क्षेत्र में नेशनल एलाइंस फॉर दलित ह्यूमन राइट्स के संयोजक रजत कालसान ने दर्ज कराई है। हांसी पुलिस ने मुनमुन दत्ते के खिलाफ एफआईआर शिड्यूल कास्ट और शिड्यूल ट्राइब के कई प्रावधानों के तहत दर्ज की है। आरोप लगाया है कि मुनमुन दत्ता ने शिड्यूल कास्ट लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, उनके लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया है। 11 मई को रजत कालसान ने पुलिस को सीडी और लिखित कंप्लेंट दी थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। हांसी के एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ छानबीन शुरू कर दी गई है। मुनमुन दत्ता ने मांगी थी माफी मुनमुन दत्ता ने माफी मांगते हुए लिखा था कि मैं ये लेटर एक दिन पहले शेयर किए गए वीडियो के संदर्भ में लिख रही हूं, जहां मैंने एक गलत शब्द का इस्तेमाल किया था। ऐसा मैंने किसी की भी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं कहा था। मुझे सच में इस शब्द के बारे में सही जानकारी नहीं थी। जैसे ही मुझे इस बारे में बताया गया, मैंने अपने स्टेटमेंट को पीछे ले लिया। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ हर उस शख्स से माफी मांगती हूं, जिसे मैंने अंजाने में ठेस पहुंचाई। मुझे सच में अफसोस है।#