Home Uncategorized 6 रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन मास्क के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

6 रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन मास्क के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

274
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

दुर्ग जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है और धमतरी से रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन खरीदकर उसे दुर्ग में खपाने के लिए 5400 रुपये में रेमडेसिविर इंजेक्शन का सौदा करते हुए दुर्ग खाद्य एवं औषधि विभाग ने 6 रेमडेसिविर इंजेक्शन और 6 ऑक्सीजन मास्क के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दूसरे आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
दुर्ग खाद्य एवं औषधि विभाग के निरीक्षक बृजराज सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे हैं। उन्होंने खुद ग्राहक बनकर उनसे संपर्क किया और एक इंजेक्शन का 5400 रुपये में सौदा किया और दोनों आरोपियों ने उसे न्यू बसंत टॉकीज के पास सुबह मिलने के लिए बुलाया। बृजराज ने अपनी टीम और छावनी पुलिस को सादे वर्दी में वहां तैनात किया और जैसे ने एक आरोपी ने उसे 6 नग रेमडेसिविर इंजेक्शन दिया खाद्य एवं औषधि विभाग व छावनी पुलिस ने आरोपी सलमान अली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसका दूसरा आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई हैं। वहीं खाद्य एवं औषधि विभाग व छावनी पुलिस ने आरोपी सलमान के पास से 6 रेमडेसिविर इंजेक्शन और 6 ऑक्सीजन मास्क को जप्त कर लिया। पूछताछ ´में सलमान ने बताया कि 6 रेमडेसिविर इंजेक्शन और 6 ऑक्सीजन मास्क को वे धमतरी जिले से खरीदकर दुर्ग जिले बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहे थे।