Home Uncategorized कोविड अस्पताल की व्यवस्था पर प्रशासन हुआ सख्त

कोविड अस्पताल की व्यवस्था पर प्रशासन हुआ सख्त

239
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

व्यवस्था दुरूस्त करने तहसीलदारों की लगाई गयी ड्यूटी.

सूरजपुर 16 मई 2021कोरोना सक्रमंण की वृद्धि एवं मृत्यु दर पर अकुंश लगाने जिला प्रशासन व्यवस्था को सुधार करने एवं मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गयी है जो नियमित समय अन्तराल में मरीजों का इलाज तथा स्थिति का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कोविड मरीजों का बेहतर इलाज प्राप्त हो सके इसके लिए उन्होंने व्यवस्था दुरूस्त करने एवं निगरानी रखने की तहसीलदारों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर स्वयं नियमित निरीक्षण कर चिकित्सा अमला को समझाईश देकर मनोबल भी बढ़ा रहे हैैं। उन्होंने सभी ड्यूटीरत डॉक्टरों एवं चिकित्सा अमला को पूरे सेवाभाव से कार्य करने कहा है। मृत्यु दर को रोकने हर संभव प्रयास रोकने के निर्देश दिये है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने अस्पताल प्रबंधन को साफ-सफाई व्यवस्था, भोजन, पानी की व्यवस्था नियमित रूप से करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले चिकित्सीय कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने सीएमएचओ को निर्देशित किया है।