Home क्राइम आपसी विवाद में युवक पर चाकू एवं लोहे की रॉड से हमला...

आपसी विवाद में युवक पर चाकू एवं लोहे की रॉड से हमला करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार

31
0
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.59 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.48.58 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.00 AM
WhatsApp Image 2026-08-15 at 7.49.01 AM

दिनांक 08.09.2026 की रात्रि करीब 10 बजे प्रार्थी रिषभ शर्मा से हॉर्न बजाने की बात को लेकर कुमार उर्फ राजू बंछोर एवं उसके साथियों ने प्रार्थी से विवाद कर गाली-गलौज एवं मारपीट की । आरोपियों ने प्रार्थी को चाकू से वार तथा सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया,, प्रार्थी का इलाज जारी है,हालत स्थिर है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना पर थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई एवं अपराध कायम कर तत्काल आरोपियों की पतासाजी कर कुमार बंछोर उर्फ राजू, केवल बघेल एवं अमन नायक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया है।
प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:
1कुमार बंछोर उर्फ राजू, उम्र 30 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव, रायपुर।

2केवल बघेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी बैरन बाजार, रायपुर।

*3अमन नायक, उम्र 21 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव, रायपुर।*