Home छत्तीसगढ़ मंत्री डॉ. डहरिया ने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन...

मंत्री डॉ. डहरिया ने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों का किया अवलोकन

85
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024

मांगा प्रदेश के खुशहाली के लिए आशीर्वाद

रायपुर 14 जून 2021नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने ग्राम चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर क्षेत्र में राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत चल रहे विकास और सौन्दर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। मंत्री डॉ. डहरिया ने निर्माण कार्यों की प्रगति पर चर्चा कर कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मंदिर में माता कौशल्या के दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली के लिए आशीर्वाद मांगा। निरीक्षण के दौरान जनपद अध्यक्ष श्री खिलेश्वर देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री रविशंकर धीवर, श्री कोमल सिंह साहू, आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत चंदखुरी में मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा परिसर विकास का कार्य दो चरणों में कार्य पूरा किया जाना है। इसके लिए लगभग 15 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। चंदखुरी को पर्यटन-तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। चंदखुरी स्थित प्राचीन कौशल्या माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है। तालाब का सौंदर्यीकरण करते हुए के मध्य में स्थित मंदिर-टापू को और भी आकर्षक तथा सुव्यवस्थित किया जा रहा है। पौराणिक कथाओं से चंदखुरी के संबंध के अनुरूप पूरे परिसर के वास्तु को डिजाइन किया गया है। तालाब मंदिर तक पहुंचने के लिए तालाब में नये डिजाइन का पुल तैयार किया जा रहा है। तालाब में घाटों और चारों ओर परिक्रमा-पथ का निर्माण किया जा रहा है। दर्शनार्थियों के वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा भी विकसित की जा रही है। इस पूरे परिसर में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा भी की जाएगी।