धमतरी :- कोसरिया मरार (पटेल) समाज जिला इकाई धमतरी की कार्यकारिणी बैठक 5 सितंबर 2026 शनिवार को पटेल समाज सभाभवन आमापारा-जालमपुर धमतरी में आयोजित की गई , बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम आराध्य देवी मां शाकंभरी की पूजा-अर्चना व आरती के साथ किया गया इसके पश्चात प्रभु श्रीरामचंद्र जी की स्तुति कर सभा की शुरुआत की गई , बैठक के सफल संचालन क़े लिए भूषण पटेल (धमतरी) को सभापति एवं कन्हैया पटेल (सिहावा) को उपसभापति चुना गया तत्पश्चात धमतरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जिला एवं सातों राज के पदाधिकारियों का स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया गया !
जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने स्वागत उद्बोधन देते हुए प्रदेश समाज की विभिन्न सामाजिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में पटेल समाज द्वारा प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन धमतरी जिला मुख्यालय में कराने को लेकर चर्चा एवं विचार-विमर्श के लिए यह बैठक आयोजित की गई है , उन्होंने कहा कि धमतरी जिला समाज द्वारा प्रस्तावित यह आयोजन वृहद एवं भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा जिसमें पूरे जिले के साथ-साथ प्रदेश स्तर के पदाधिकारी एवं जिलेभर के समाजजन शामिल होंगे इस आयोजन से सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा सामाजिक एकता समन्वय और समाज के विकास को नई दिशा मिलेगी , इस विषय पर उन्होंने सभी राज अध्यक्षों से सुझाव भी आमंत्रित किए !







