Home क्राइम सेंट्रल जोन में चाकूबाजों के विरुद्ध अभियान, 24 घंटे में 5 व्यक्तियों...

सेंट्रल जोन में चाकूबाजों के विरुद्ध अभियान, 24 घंटे में 5 व्यक्तियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

55
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

प्रशिक्षु DSP अमित कोसमा के नेतृत्व में टीम ने बीते 24 घंटे में पकड़े 05 बदमाश, सभी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही

थाना गोलबाजार में ली गई क्षेत्र के आदतन बदमाशों की परेड

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल ज़ोन में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से साप्ताहिक एवं विशेष अभियानों के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीसीपी सेंट्रल ज़ोन श्री तारकेश्वर पटेल एवं अतिरिक्त डीसीपी श्री विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में कोतवाली डिवीजन के थाना गोलबाजार , गंज एवं मौदहापारा क्षेत्र में लगातार विजिबल पुलिसिंग एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान दिनांक 07 एवं 08 सितंबर 2026 को प्रशिक्षु DSP अमित कोसमा के नेतृत्व में थाना गोलबाजार, थाना गंज एवं थाना मौदहापारा द्वारा आर्म्स एक्ट के कुल 05 प्रकरणों में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किए गए। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

निरीक्षक दीपक पासवान थाना प्रभारी गंज की कार्यवाही

1. नितेश सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी लाल गंगा शॉपिंग मॉल के पीछे, राजीव आवास ब्लॉक-बी, मकान नंबर 32, थाना गोलबाजार — इसके कब्जे से तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया।

2. अशोक भाण्डेकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कमाशीपारा, झाबकबाड़ा के सामने, थाना गोलबाजार — इसके कब्जे से आत्मानंद स्कूल की दीवार के पीछे, नहरपारा आम रोड क्षेत्र से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया।

निरीक्षक शक्ति सिंह थाना मौदहापारा की कार्रवाई

3. धन्नू साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामेश्वर नगर, राम मंदिर के पास, थाना खमतराई — इसके कब्जे से ताज चौक, मेकाहारा अस्पताल रोड से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।

4. रविन्द्र साठे, उम्र 40 वर्ष, निवासी सन्यासीपारा, थाना खमतराई — इसके कब्जे से मेकाहारा अस्पताल एम्बुलेंस स्टैंड के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।

5. मनोज यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी रावांभाठा आदर्श पारा, रुक्मणी किराना के पास, थाना खमतराई — इसके कब्जे से मेकाहारा अस्पताल सुलभ के पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।

सभी प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लेते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल भेजा गया।

विजिबल पुलिसिंग के साथ लगातार जारी रहेगा अभियान

सेंट्रल जोन पुलिस टीम द्वारा कल से आज तक विजिबल पुलिसिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं आपराधिक तत्वों की धरपकड़ की गई। अभियान के दौरान क्षेत्र में सक्रिय गुंडे-बदमाशों एवं आपराधिक तत्वों की भी सघन चेकिंग कर उन्हें अपराध से दूर रहने हेतु सख्त समझाइश दी गई। इसी क्रम में प्रशिक्षु DSP अमित कोसमा द्वारा थाना गोलबाजार में क्षेत्र के लिस्टेड गुंडा बदमाशों को तलब कर उनके वर्तमान गतिविधियों आचरण का जायजा लिया गया ।