Home खेल छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक 8.15 लाख से...

छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन में भाग लेने अब तक 8.15 लाख से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन का होगा आयोजन’ प्रतिभागी आज 19 जून को रात 12 बजे तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन सभी पंजीयनकर्ताओ को मिलिंगे डिजिटल प्रणाम पत्र हर जिले के प्रथम 100 पंजीयनकर्ता को मिलेगी टीशर्ट

317
0
SAVE_20260918_191029
SAVE_20260918_191016
SAVE_20260918_191024
SAVE_20260925_190202
SAVE_20260925_190208

रायपुर, 19 जून 2021छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून 2021 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित होने वाले *’छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’* को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मैराथन के लिए अब तक 8 लाख 15 हजार से अधिक लोगों द्वारा इसमें भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया गया है। इस मैराथन में सम्मिलित होने के लिए लोग आज 19 जून 2021 को रात 12 बजे तक http://jansampark.cg.gov.in/yogwithchhattisgarh/Registration.aspx लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते है। सभी पंजीयनकर्ताओ को *डिजिटल प्रणाम पत्र* प्रदान किया जाएगा। साथ ही हर जिले के प्रथम 100 पंजीयन को *टीशर्ट* प्रदान किया जाएगा।समाज कल्याण विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा आयोजित ‘छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन’ में भाग लेने हेतु आवेदक को योगासन करते हुए अपना फोटो/वीडियो अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर हैशटेग *#yogwithchhattisgarh* के साथ शेयर करना है। इसके अलावा प्रतिभागी अपना फोटो/वीडियो internationalyogaday2021@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं।